Posts

Showing posts from June, 2022

मेरा अपहरण किया गया था, उद्धव ठाकरे के साथ हूं": वापस लौटे शिवसेना के बागी विधायक ने कहा

Image
विधायक नितिन देशमुख ने दावा किया है कि उनका "अपहरण" किया गया था और गुजरात के सूरत ले जाया गया था. जहां से वे भाग आए हैं. महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना विधायक नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं. विधायक नितिन देशमुख ने दावा किया है कि उनका "अपहरण" किया गया था और गुजरात के सूरत ले जाया गया था. जहां से वे भाग आए हैं. बता दें कि पहले माना जा रहा था कि वे शिवसेना के बागी नेताओं में से एक हैं. हालांकि अब नितिन देशमुख ने साफ किया है कि वे उद्धव ठाकरे के साथ हैं. नितिन देशमुख ने कहा कि "मैं भाग गया था और सुबह लगभग 3 बजे सड़क पर खड़ा था. मैंने लिफ्ट मांगने की कोशिश कर रहा था, जब सौ से अधिक पुलिस वाले आए और मुझे अस्पताल ले गए. उन्होंने नाटक किया कि मुझे दिल की बीमारी है और मेरा शरीर के साथ कुछ प्रक्रिया करने की कोशिश की. लेकिन मुझे ऐसी कोई बीमारी नहीं है. देशमुख की पत्नी ने कल स्थानीय पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी. जिसमें कहा था कि उन्हें उनकी जान को खतरा है. महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान ...